Showing posts with label Hindi. Show all posts

💥(तु खुद की खोज में निकल) 💥

तू खुद की खोज में निकल
तू किस लिए हताश है,
तू चल तेरे वजूद की
समय को भी तलाश है

Hindi Poem -तु खुद की खोज में निकल , Best Hindi Poems


जो तुझ से लिपटी बेड़ियाँ
समझ न इनको वस्त्र तू
ये बेड़ियां पिघाल के
बना ले इनको शस्त्र तू
बना ले इनको शस्त्र तू
तू खुद की खोज में निकल

Hindi Poems - आज़ादी_चाहिए



#आज़ादी_चाहिए हमें पासबुक एंट्री करवाकर बैलेंस पूछने वालों से....

#आज़ादी_चाहिए हमें छुट्टी के दिन काम करने वालों से....

#आज़ादी_चाहिए हमें "15 अगस्त को भी बैंक खुलेगा क्या ? " पूछने वालों से.....

#आजादी_चाहिए हमे जो देखते ही पूछते है - और बेटा! बैंक में तो मज़े कर रहे हो पूछने वाले रिश्तेदारों से......

#आज़ादी_चाहिए हमें एन टाइम पर लीव रिजेक्ट करने वालों से.....
कुछ रह तो नहीं गया ?😔😔

😑 3 महीने के बच्चे को दाई के पास रखकर जॉब पर जाने वाली माँ को दाई ने पूछा... "कुछ रह तो नहीं गया...?
पर्स, चाबी सब ले लिया ना...?"

अब वो कैसे हाँ कहे..?
पैसे के पीछे भागते भागते... सब कुछ पाने की ख्वाईश में वो जिसके लिये सब कुछ कर रही है,
वह ही रह गया है..

😑 शादी में दुल्हन को बिदा करते ही शादी का हॉल खाली करते हुए दुल्हन की बुआ ने पूछा... "भैया, कुछ रह तो नहीं गया ना..?
चेक करो ठीक से ।"
.. बाप चेक करने गया तो दुल्हन के रूम में कुछ फूल सूखे पड़े थे।
 सब कुछ तो पीछे रह गया...
 25 साल जो नाम लेकर जिसको आवाज देता था लाड़ से...
वो नाम पीछे रह गया और उस नाम के आगे गर्व से जो नाम लगाता था, वो नाम भी पीछे रह गया अब...

Hindi Poem: Real Kasmir Story



काश्मीर जो खुद सूरज के बेटे की रजधानी था
डमरू वाले शिव शंकर की जो घाटी कल्याणी था
काश्मीर जो इस धरती का स्वर्ग बताया जाता था
जिस मिट्टी को दुनिया भर में अर्ध्य चढ़ाया जाता था
काश्मीर जो भारतमाता की आँखों का तारा था
काश्मीर जो लालबहादुर को प्राणों से प्यारा था
काश्मीर वो डूब गया है अंधी-गहरी खाई में
फूलों की खुशबू रोती है मरघट की तन्हाई में

ये अग्नीगंधा मौसम की बेला है
गंधों के घर बंदूकों का मेला है
मैं भारत की जनता का संबोधन हूँ
आँसू के अधिकारों का उदबोधन हूँ
मैं अभिधा की परम्परा का चारण हूँ
आजादी की पीड़ा का उच्चारण हूँ

इसीलिए दरबारों को दर्पण दिखलाने निकला हूँ |
मैं घायल घाटी के दिल की धड़कन गाने निकला हूँ ||

बस नारों में गाते रहियेगा कश्मीर हमारा है
छू कर तो देखो हिम छोटी के नीचे अंगारा है
दिल्ली अपना चेहरा देखे धूल हटाकर दर्पण की
दरबारों की तस्वीरें भी हैं बेशर्म समर्पण की
हम तो खुशियाँ उधार देने का कारोबार करते है,
कोई वक़्त पे लौटाता नहीं है इसलिए घाटे में है !!🙏🏻


*साक्षी मलिक और संधु को समर्पित*

*****************************

sakshi-malik-and-pv-sindhu-Tribute-Poem

हुआ कुम्भ खेलों का आधा, हाथ अभी तक खाली थे।
औरों की ही जीत देख हम, पीट रहे क्यों ताली थे।

सवा अरब की भीड़ यहाँ पर, गर्दन नीचे डाले थी।
टूटी फूटी आशा अपनी, मानो भाग्य हवाले थी।

मक्खी तक जो मार न सकते, वे उपदेश सुनाते थे।
जूझ रहे थे उधर खिलाड़ी, लोग मज़ाक उड़ाते थे।

कोई कहता था भारत ने , नाम डुबाया खेलों में।
कोई कहता धन मत फूंको, ऐसे किसी झमेलों में।

कोई कहता मात्र घूमने, गए खिलाड़ी देखो तो।
कोई कहता भारत की है, पंचर गाड़ी देखो तो।

बस क्रिकेट के सिवा न जिनको , नाम पता होगा दूजा।
और वर्ष भर करते हैं जो, बस क्रिकेट की ही पूजा।

चार साल के बाद उन्हें फिर नाक कटी सी लगती है।
पदक तालिका देख देख कर, शान घटी सी लगती है।

आज देश की बालाओं ने , ताला जड़ा सवालों पर।
कस के थप्पड़ मार दिया है, उन लोगों के गालों पर।

बता दिया है जब तक बेटी ,इस भारत की जिंदा हैं।
यह मत कहना भारत वालो, हम खुद पर शर्मिंदा हैं।

शीश नहीं झुकने हम देंगी, हम भारत की बेटी हैं।
आन बान की खातिर तो हम, अंगारों पर लेटी हैं।
Funny Hindi Messages


आज राजस्थान वालो  ने पुरे गणीत का इतीहास हिला डाला

जब  एक गणीत के जानकार ने Exam मे ये पुछा 

2/10=2 ये हल करके दीखाओ  

Delhi. 
ये गलत  question हे 
bihari ::

मुझे नही पता 

Panjabi::

तुम ही बताओ  

Asam::

ये तो हो हि नही सकता

फिर  राजस्थान वाले ने हल किया   

Rajasthan vala ::::

2/10 


Two / Ten

=  wo / en (T से T cancel)

w = 23 (abc) का  23 वा शब्द
o = 15   वा शब्द
e = 5    वा शब्द
n = 14  वा शब्द 
तो  23+15 / 5+14
= 38 / 19
= 2 
बस फिर क्या था सवाल पुछने वाला कोमा मे


एक छोरा एक छोरी को प्रपोज करते हुए:
I LOVE YOU.
छोरी : तमीज से बात करो
.
.
छोरा : ओम मंगलम भगवान विष्णु मंगलम गरुड ध्वज्:
मंगलम पुण्डरिकाक्षाय with
Due respect
I Beg To
say That " I Love You"
देवी जी ,
offer ग्रहण करें ,
स्वाहा !
👐👐👐👐👐👐👐और तब तक 
गाल पर चटाक।
छोरा गाल सहलाते हुए
ये क्या है??
छोरी:पूर्णाहुति के बाद
नारियल फूटा है।

सास-( banker )दुल्हे से
वो कौन है जो बारात में इतनी ख़ुशी में पागलो की तरह नाच रहे है??


दूल्हा- जी मेरा ब्रॉंच मैनेजर है।


सास- फिर ऐसे क्यों नाच रहा है?



दूल्हा- क्योंकि मैंने उसको बोला है,
दहेज में जो पैसा मिलेगा उससे डिपॉजिट  का टारगेट पुरा हो जायेगा..
In aaakhon se sada Maa ko dekhu,
In kano se Maa ko sunu,
Ye haath Maa ke charno ki dhul ko sada chue,
Ye paaon sada Maa ke darbar ko hi jaye,
Sada maa ka beta bana rahu.
Maa har saal Navratra pe milne aaye.
Happy Navratri

Maa Durga hamein sarv-shreshtha banne ka saahas, ichha, dhairya pradan karein.

Unki aseem kripa hum par sada bani rahe!
Aapko aur apke parivar ko Navratri ki shubhkamnaye!

Aaya hai Maa Durga ka tyohar.

Maa aap aur aapke parivar par sada apni kripa banaye rakhe .
Yahi hai dua hamari. Aapko Navaratri ke pawan avsar par bahut-2 badhai ho.

Maa Durga ki aseem kripa se aap sabka jeevan sada hasta muskarat rahe.

Isliye prem se bolo Jai Mata Di
Happy Navratri


Sarva Mangal Mangalye, Shive Sarwatha Sadhike,

Sharanye Tryambake Gauri Narayani Namostute.
Navratri ki Hardik Shubhkamnayen.

Pag-pag mein phool khile,

Khushi aap sabko itni mile,
Kabhi na ho dukhon ka samna,
Yahi hai apko Navratri ki subhkamna.

Sara jahan hi jiski sharan mein naman hai,

Us Mata ke charan mein bane hum hain,
Hum hain us Mata ke charano ki dhool,
To aao mil kar chadhaye Maa ko shradha ke phool.
Happy Navratra

Kumkum bhare kadmon se aaye Maa Durga aapke dwar,
Sukh sampatti mile apko apaar,
Meri or se Navratri ki shubh kamnayen karen sweekar!

Lal rang ki chunari se saja Maa ka darbar,
Harshit hua man, pulkit hua sansar,
Nanhe nanhe kadmon se,
Maa aaye aapke dwar,
Mubarak ho apko NAVARATHRI ka tyohar.




"जिंदगी है छोटी," हर पल में खुश हूं "काम में खुश हूं," आराम में खुश हू  

"आज पनीर नहीं," दाल में ही खुश हूं "आज गाड़ी नहीं," पैदल ही खुश हूं  


" अगर किसी का साथ नहीं," तो अकेला ही खुश हूं "  .  ,      .  .
 आज कोई नाराज है," उसके इस अंदाज से ही खुश हूं  


"जिस को देख नहीं सकता,"   उसकी आवाज से ही खुश हूं "
जिसको पा नहीं सकता,"..  . उसको सोच कर ही खुश हूं  


"बीता हुआ कल जा चुका है," उसकी मीठी याद में ही खुश हूं "    
 आने वाले कल का पता नहीं," इंतजार में ही खुश हूं  


"हंसता हुआ बीत रहा है पल," आज में ही खुश हूं "
जिंदगी है छोटी," हर पल में खुश हूं  


"अगर दिल को छुआ, तो जवाब देना" 
"वरना बिना जवाब के भी खुश हूं.


एल.एल.बी. की पढ़ाई...
प्रोफेसर : "अगर तुम्हें
किसी को संतरा देना हो तो क्या बोलोगे...?
छात्र : "ये संतरा लो।
प्रोफेसर : नहीं...
एक वकील की तरह बोलो...।
छात्र : मैं एतद् द्वारा, अपनी पूरी रुचि व होशो-हवास में और
बिना किसी के दबाव में आए इस फल,
जो कि संतरा कहलाता है, और जिस पर मैं
पूरा मालिकाना हक़ रखता हूँ, को उसके छिलके,
रस, गूदे और बीज सहित आपको देता हूँ और इसके
साथ ही आपको इस बात सम्पूर्ण व बिना शर्त
अधिकार भी देता हूँ कि आप इसे काटने, छीलने,
फ्रिज में रखने या खाने के लिये पूरी तरह स्वतंत्र
हैं।
आप यह अधिकार भी रखेंगे कि आप
किसी भी अन्य व्यक्ति को यह फल इसके छिलके,
रस, गूदे और बीज के बिना या उसके साथ दे सकते
हैं।
मैं घोषणा करता हूं कि आज से पहले इस संतरे से
संबंधित किसी भी प्रकार के वाद विवाद, झगड़े
की समस्त जिम्मेदारी मेरी है।
और
अब के बाद मेरा किसी भी प्रकार से इस संतरे से
कोई सम्बन्ध नहीं रह जाएगा...।
प्रोफेसर : प्रभु आपके चरण कहाँ हैं...?
एक बार संख्या 9 ने 8 को थप्पड़ मारा  8 रोने लगा...
पूछा मुझे क्यों मारा..?

9 बोला...
मैं बड़ा हु इसीलए मारा..

सुनते ही 8 ने 7 को मारा
और 9 वाली बात दोहरा दी

7 ने 6 को..
6 ने 5 को..
5 ने 4 को..
4 ने 3 को..
3 ने 2 को..
2 ने 1 को..

अब 1 किसको मारे
1 के निचे तो 0 था !

1 ने उसे मारा नहीं
बल्कि प्यार से उठाया
और उसे अपनी बगल में
बैठा लिया

जैसे ही बैठाया...
उसकी ताक़त 10 हो गयी..!और 9 की हालत खराब हो गई.

जिन्दगीं में किसी का साथ काफी हैं,
कंधे  पर  किसी का  हाथ  काफी हैं,
दूर हो या पास...क्या फर्क पड़ता हैं,
     💐"अनमोल रिश्तों"💐
का तो बस "एहसास" ही काफी हैं !


मेरा दर्द ना जाने कोई.....
By a soldier..


ए भीड में रहने वाले इन्सान
एक बार वर्दी पहन के दिखा

ऑर्डर के चक्रव्यूह में से
छुटी काट कर के तो दिखा

रात के घुप्प अँधेरे में जब दुनिया सोती है
तू मुस्तैद खड़ा जाग के तो दिखा

बाॅर्डर की ठंडी हवा में चलकर
घर की तरफ मुड़ के तो दिखा

घर से चलने ले पहले वाइफ को
अगली छुट्टी के सपने तो दिखा

कल छुट्टी आउंगा बोलके
बच्चों को फोन पे ही चाॅकलेट खिला के तो दिखा

थकी हुई आखों से याद करने वाले
मां बाप को अपना मुस्कुराता चेहरा तो दिखा

ये सब करते समय
दुश्मनकी गोली सीने पर लेकर तो दिखा

आखिरी सांस लेते समय
तिरंगे को सलाम करके तो दिखा

छुट्टी से लौटते वक्त बच्चों के आंसू, माँ बाप की बेबसी, पत्नी की लाचारी को नज़रअंदाज कर के तो दिखा

सरकार कहती है शहीद की परिभाषा नही है
दम है तो भगत सिंह बन के तो दिखा

बेबस लाचार बना दिया है देश के सैनिक को
विपति के अलावा कभी उसको याद करके तो दिखा

रेगिस्तान की गर्मी, हिमालय की ठंड
क्या होती है वहां आकर तो दिखा

जगलं में दगंल, नक्सलियों का मगंल
कभी अम्बुश में एक रात बैठ कर तो दिखा

यह वर्दी मेरी आन बान और शान है
मेरी पहचान का तमाशा दुनियां को ना दिखा

देश पर मर मिट कर भी मुझे शहीद न कहने वाले,
अगर दम है तो एक बार वर्दी पहन के तो दिखा....

एक सैनिक की अपनी पहचान के लिए जंग जारी.....

Shree Ganesha Messages



ऊँ वक्रतुण्ड़ महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।

"गणेश चतुर्थी के इस पावन एवं मंगलमय पर्व की आपको हार्दिक सुभकामनाये और बधाई"
॥ जय श्री गणेश ॥

🚩पेशवाओं ने गणेशोत्सव को बढ़ावा दिया । कहते हैं कि,पुणे में कस्बा गणपति नाम से प्रसिद्ध गणपति की स्थपना शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई ने की थी परंतु, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव को जो स्वरूप दिया,उससे गणेश जी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक बन गये । तिलक के प्रयास से पहले गणेश पूजा परिवार तक ही सीमित थी । पूजा को सार्वजनिक महोत्सव का रूप देते समय उसे केवल धार्मिक कर्मकांड तक ही सीमित नहीं रखा,बल्कि आजादी की लड़ाई,छुआछूत दूर करने,समाज को संगठित करने तथा आम आदमी का ज्ञानवर्धन करने का उसे जरिया बनाया और उसे एक आंदोलन का स्वरूप दिया । इस आंदोलन ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
🚩लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में गणेशोत्सव का जो सार्वजनिक पौधारोपण किया था वह अब विराट वट वृक्ष का रूप ले चुका है । आज देश के कोने-कोने में गणेशोत्सव मँडल स्थापित
हैं ।
🚩आप सभी भक्तजनों को श्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं ...प्रेषित हैं ।


॥ जय श्री गणेश ॥


भारत में एक मात्र मंदिर जहाँ श्री गणेश परिवार सहित विराजित हैं...
गणपति जी एवं पांच पत्नियां (ऋद्धि ,सिद्धि,तुष्टि,पुष्टि,श्री)
2 पुत्र(लाभ,शुभ) एवं 2 पोते (आमोद,प्रमोद) |
यह मंदिर श्री श्री विद्या धाम इंदौर
में स्थित हैं..




Ganesha Messages in english







ऐ   "सुख"  तू  कहाँ   मिलता   है
क्या  तेरा   कोई  स्थायी  पता है

क्यों   बन   बैठा   है अन्जाना
आखिर   क्या   है   तेरा   ठिकाना।

कहाँ   कहाँ    ढूंढा  तुझको
पर  तू  न  कहीं  मिला  मुझको

ढूंढा  ऊँचे   मकानों  में
बड़ी  बड़ी   दुकानों  में

स्वादिस्ठ   पकवानों  में
चोटी  के  धनवानों  में

वो   भी   तुझको    ढूंढ  रहे   थे
बल्कि   मुझको  ही   पूछ  रहे थे

क्या   आपको   कुछ   पता    है
ये  सुख  आखिर  कहाँ  रहता   है?

मेरे  पास  तो  "दुःख"  का   पता   था
जो   सुबह   शाम अक्सर  मिलता  था

परेशान   होके   रपट    लिखवाई
पर   ये   कोशिश   भी   काम  न  आई

उम्र   अब   ढलान  पे  है
हौसले    थकान  पे    है

हाँ   उसकी  तस्वीर   है   मेरे पास
अब  भी बची   हुई  है    आस

मैं  भी हार    नही    मानूंगा
सुख  के  रहस्य   को जानूंगा

बचपन   में    मिला    करता    था
मेरे    साथ   रहा    करता  था

पर   जबसे   मैं    बड़ा   हो   गया
मेरा  सुख   मुझसे   जुदा   हो  गया।

मैं   फिर   भी   नही   हुआ    हताश
जारी   रखी    उसकी    तलाश

एक  दिन  जब   आवाज  ये    आई
क्या   मुझको   ढूंढ  रहा  है   भाई

मैं  तेरे  अन्दर   छुपा   हुआ    हूँ
तेरे  ही   घर  में  बसा   हुआ  हूँ

मेरा  नही  है   कुछ   भी    "मोल"
सिक्कों   में   मुझको   न तोल

मैं  बच्चों  की  मुस्कानों  में    हूँ
हारमोनियम   की  तानों   में हूँ

पत्नी  के साथ    चाय  पीने में
"परिवार"    के  संग  जीने   में

माँ  बाप   के आशीर्वाद    में
रसोई   घर   के  पकवानो  में

बच्चों  की   सफलता  में   हूँ
माँ   की  निश्छल  ममता  में  हूँ

हर  पल  तेरे  संग    रहता  हूँ
और   अक्सर  तुझसे   कहता  हूँ

मैं   तो   हूँ   बस एक    "अहसास"
बंद  कर   दे   तु मेरी    तलाश

जो   मिला   उसी  में  कर   "संतोष"
आज  को  जी  ले  कल  की न सोच

कल  के   लिए  आज  को  न   खोना

मेरे  लिए   कभी   दुखी   न    होना |
मेरे  लिए   कभी   दुखी   न    होना ||